गुना म्याना भाजपा द्वारा मंडल दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग गुना जिले में शुरू हो गये हैं, म्याना वरिष्ठ भाजपा नेताओं की मौजूदगी में शुरू हुआ, जिसमें द्वितीय दिन के तीन सत्र शामिल रहे। प्रत्येक वर्ग में मंडल से 60 कार्यकर्ता अपेक्षित थे। इनमें मंडल कार्यकारिणी और मंडलों से लिये गये प्रदेश द्वारा तय विशेष कार्यकर्ता शामिल हुए। इन प्रशिक्षण वर्ग के लिए पिछले एक पखवाड़े से संगठन के मुखिया जिला भाजपा अध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सिकरवार तैयारियों में जुटे रहे। उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षण वर्ग सफलता के साथ म्याना में संपन्न हुआ।
सहयोग और सुझाव निस्वार्थ भाव से देते रहते हैं, जहां हमारे पार्टी के कार्यकर्ता को मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ी है तो हमारे विचार परिवार के जो लोग हैं वह समय-समय पर मार्गदर्शन करते रहते हैं। बीजेपी बरिष्ट नेता दामोदर शर्मा, जयनारायण सोनी ने बताया की हमारे विचार परिवार में एक ऐसा स्वयंसेवी संगठन है जो निस्वार्थ भाव से देश हित में सेवा करता है। उस संगठन की कभी सदस्यता नहीं होती, पर उसमें करोड़ो लोग सदस्य हैं। द्वितीय सत्र का विषय सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग विषय पर मंडल अध्यक्ष हरिसिंह रघुवंशी, प्रेम सिंह राजपूत, देशराज यादव ने भाजपा मीडिया के विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पहले कोई भी नेक काम करते थे, तो कहा जाता था नेकी कर और दरिया में डाल। पर आज सोशल मीडिया का जमाना है और भाजपा के कार्यकर्ता बूथ लेबल से लेकर मंडल तक देश और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे जनहितैषी कार्यों और संगठन द्वारा की जा रही गतिविधियों को फोटो खेच, वीडियो बना और फेसबुक, व्हाटसेफ, ट्यूटर एवं अन्य सोशल एप्स पर डाल और प्रभावी और सीमित डालने का कार्यकर्ताओं को आव्हान किया। उन्होंने सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया का जमाना है। इसमें दो तरफा बातचीत एवं संदेश का आदान-प्रदान होता है। पहले प्रिंट मीडिया के माध्यम से एक तरफा बात होती थी। आप सभी कार्यकर्ता किसी भी पद पर हो, सोशल मीडिया पर एक्टिव रहे , जिससे आप सीधे आमजनता एवं वरिष्ठ नेतृत्व से जुड़े रहे। इस तीसरे सत्र में भोलाराम शर्मा, मोनू शर्मा के विषय में मोदी सरकार की उपलब्धियों पर मुख्य उन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार की मेहती योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 2014 से मोदी सरकार आई है, तब से उन्होंने आवासहीनों को प्रधानमंत्री आवसीय योजना, माता-बहनों के लिए उज्जवला योजना, किसानों के लिए सम्मान निधी योजना, गरीबों के लिए वन नेशन वन राशन कार्ड योजना जैसी मेहती योजनाएं शुरू की हैं। वहीं कोरोना काल में हर क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने हेतु 20 हजार करोड़ का एक विशेष पैकेज भी घोषित किया है